जामताड़ा. जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गयी. खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने अवैध ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. बताया कि जामताड़ा थाने के सामने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. सुबह करीब नौ बजे जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान थाने के सामने से गुजर रहे एक ट्रैक्टर पर उनकी नजर पड़ी, जिसमें बालू लदा हुआ था. संदेह होने पर ट्रैक्टर को रोककर चालक से आवश्यक कागजात की मांग की गयी. हालांकि चालक किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये और उसने कागजात नहीं होने की बात स्वीकार की. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टर को जामताड़ा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. वहीं मिहिजाम से अवैध बालू ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाने को सुपुर्द किया गया. बताया कि ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
जामताड़ा व मिहिजाम से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
जामताड़ा. जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गयी. खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने अवैध ढुलाई कर रहे दो
