जामताड़ा में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकला फ्लैग मार्च

तैयारी. जिलावासी शांति एवं आपसी सौहार्द से मनायें रामनवमी का त्योहार - डीसी संवाददाता, जामताड़ा डीसी रवि आनंद एवं एसपी राज कुमार मेहता के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस

तैयारी. जिलावासी शांति एवं आपसी सौहार्द से मनायें रामनवमी का त्योहार – डीसी संवाददाता, जामताड़ा डीसी रवि आनंद एवं एसपी राज कुमार मेहता के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बलों ने रामनवमी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ आनंद विकास लागोरी शामिल हुए. फ्लैग मार्च जिला नियंत्रण कक्ष से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, जामताड़ा बाजार होते हुए इंदिरा चौक, बस स्टैंड होते हुए यज्ञ मैदान, जामताड़ा में समाप्त हुआ. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन जामताड़ा में रामनवमी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री की ओर से दिए गये निर्देशों के आलोक आवश्यक तैयारियां की गयी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है. अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जिलावासियों अपील की कि रामनवमी पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. वहीं एसपी ने कहा कि रामनवमी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला है, जिसका उद्देश्य है कि शांतिपूर्ण ढंग से लोग रामनवमी को मनाएं. उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके साथ है, भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाएं. मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >