शालिनी अस्पताल में शान से लहराया तिरंगा, अनवर खान ने कहा- स्वास्थ्य सेवा भी सच्ची देशसेवा

अनगड़ा के शालिनी अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. पूर्व उपप्रमुख अनवर खान ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया.

अनगड़ा (रांची): शालिनी अस्पताल, अनगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर पूर्व उपप्रमुख अनवर खान ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. समारोह में अस्पताल के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

अमर शहीदों के बलिदान को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए अनवर खान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि देशसेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं की जाती, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर और समर्पित सेवा देकर लोगों के जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना भी सच्ची देशसेवा है.

अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोग रहे मौजूद

समारोह में अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक राणा विकास, शिशिर भगत, मुखिया सीमा देवी, लोकनाथ पाहन, मधुसूदन मुंडा, राजन सिंह और इंद्रसेन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शालिनी अस्पताल परिसर में पूरे समय देशभक्ति का माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें- गुमला में भाऊराव देवरस स्मृति न्यास भवन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >