Dhanbad News: राहों में कांटे अगर हो, रुकना नहीं चलते जाना...

Dhanbad News: संत अंथोनी चर्च में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Dhanbad News: उपमुख्य संवाददाता, धनबाद. ‘राहों में कांटे अगर हो, रुकना नहीं चलते जाना…’ मधुर गीत के साथ रविवार को संत अंथोनी चर्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को लाल गुलाब का फूल देकर सम्मान के साथ सामूहिक प्रार्थना सभा में प्रवेश कराया गया. एसएसएलएनटी वीमेंस कॉलेज की सहायक प्राध्यापक जोशी पूनम किंडो ने सबों को इंटरनेशनल वीमेंस डे की बधाई दी. प्रार्थना सभा में फादर आमातुस कुजूर ने अपने उपदेश में कहा कि आठ मार्च पूरे विश्व के लिए एक बहुत ही शुभ दिवस है. आज हमारे प्रार्थना सभा में जितनी भी महिलाएं मौजूद हैं या किन्ही कारणों से नहीं आ सकी हैं, हम उन सभी के लिए विशेष तौर पर प्रार्थना करेंगे. महिलाओं के बिना यह दुनिया अधूरी है, यह एक बहुत बड़ा सत्य है. मौके पर कार्मेल स्कूल की सिस्टर एवं मिशन ऑफ चैरिटी सिस्टर्स द्वारा अलवीना केरकेट्टा, एडविन किंडो, रजनी एक्का, सरोज पन्ना तथा रिशु सुरीन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन सरोज पन्ना ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, एतवा टूटी, मनोज लौरंगा, प्रवीण लौंगा आदि सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >