हवाई फायरिंग कर गाली गलौज करने की शिकायत

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 बांके सिंह बासा निवासी पारस शर्मा सहित आधा दर्जन किसानों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पंचायत के तिवारी बासा निवासी

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 11 बांके सिंह बासा निवासी पारस शर्मा सहित आधा दर्जन किसानों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पंचायत के तिवारी बासा निवासी गुलाब सिंह सहित नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए हवाई फायरिंग करते गाली गलौज कर गेहूं के फसल काटने पर रोक लगा देने की शिकायत की है. घटना बीते 18 अप्रैल की बताई जा रही है. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि आठ वर्ष पहले दो बीघा जमीन केवालगी खरीद की है. इसी जमीन पर गेहूं की फसल बुवाई किया था, जिसे काटने के लिए मजदूर लेकर घटना के समय खेत पर गए थे, इससे आक्रोशित होकर आरोपी पक्ष के लोगों ने घटना को अंजाम दिया. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >