: शहीद चंद्रिका यादव का आठवां शहादत दिवस मनाया गया प्रतापपुर. शहीद चंद्रिका यादव चौक के समीप स्थित मैदान में मंगलवार को शहीद चंद्रिका यादव का आठवां शहादत दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता व विशिष्ट अतिथि के रूप में गया जी टेकारी विधायक अजय दांगी, राजद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार साहू, मकदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास व मुकेश भोगता शामिल हुए. अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि शहीद चंद्रिका प्रसाद यादव गरीबों की आवाज थे. गरीबों व असहाय की समस्याओं को उचित पर मंच उठाते रहे. वे हथियार नहीं, बल्कि कलम पर विश्वास करते थे. इसलिए गांव के छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक करते थे. इनकी लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आयी. असामाजिक तत्वों द्वारा गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवकिशोर यादव, जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, भोला प्रसाद, सूर्यदेव यादव, अरुण यादव, शारदा देवी, किशोर यादव, खेदु यादव समेत अन्य ने उनके जीवन से जुड़ी बातों को साझा किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता टंडवा मुखिया किशोर यादव ने की. संचालन राजद युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार ने किया. मौके पर शहीद के पुत्र दीपक यादव, गजवा पूर्व मुखिया रोहित यादव, मनीष सिंह, नारायण यादव, भोला प्रजापति, रंजीत यादव, प्रमोद भाई, केदार यादव, सुमन गुप्ता, शंभू पासवान, राजेंद्र यादव, पंकज यादव, उज्ज्वल यादव, आकीब, रामबाबू, डोमन भुईयां, दिलीप दास समेत अन्य उपस्थित थे. इस दौरान समाजसेवी अशोक यादव द्वारा उपलब्ध कराये गये फलदार पौधों का वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
