हाथी ने कई घरो को किया ध्वस्त, चट कर गया अनाज

दहशत: सिमरिया के कई गांवों में हाथियों का उत्पात जारी सिमरिया. प्रखंड के विभिन्न गांवों में जंगली हाथी का उत्पात जारी है. शुक्रवार की रात हाथी ने हुरनाली पंचायत के

दहशत: सिमरिया के कई गांवों में हाथियों का उत्पात जारी सिमरिया. प्रखंड के विभिन्न गांवों में जंगली हाथी का उत्पात जारी है. शुक्रवार की रात हाथी ने हुरनाली पंचायत के तपसा गांव में जमकर उत्पात मचाया है. हाथी ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया है. एक बकरी को मार डाला व चावल, धान खाकर बर्बाद कर दिया. हाथी ने गांव के सोमरी देवी (पति राजेंद्र भुईयां) का घर ध्वस्त कर दिया और 70 किलो चावल खा गया और वहां एक बकरी को कुचल कर मार डाला. शकुंतला देवी (पति अशोक भुईयां) का घर, सावित्री देवी (पति राकेश भुईयां) का घर सुनीता देवी (पति रूपेश भुईयां) के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दो क्विंटल धान खा गया. कई लोगों के खेतों में लगी आलू, टमाटर व मटर की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक हाथी गांव में आ धमका और उत्पात मचाने लगा. किसी तरह जान बचा कर भागे, फिर गांव वालों को जानकारी दी. ढोल नगाड़े, पटाखा व मशाल जलाकर हाथी को गांव से खदेड़ा गया. ग्रामीणों ने कहा कि हाथी भगाने के लिए वन विभाग पहल नहीं कर रहा है. हालांकि गांव में हाथी के उत्पात की सूचना मिलने पर मुखिया पूरन राम व वन कर्मी गांव पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया. मुखिया ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >