गृह सूचीकरण व मकान गणना कार्य लिया जायजा

हिरणपुर. प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2027 का कार्य चल रहा है. इसके तहत गृह सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य किया जा रहा है. मंगलवार को बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी दिलीप

हिरणपुर. प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2027 का कार्य चल रहा है. इसके तहत गृह सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य किया जा रहा है. मंगलवार को बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी दिलीप टुडू ने भौतिक निरीक्षण किया. विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने प्रगणक दीपक साहा के साथ कई घरों का भ्रमण कर गणना प्रक्रिया की जांच की. उन्होंने प्रगणक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी परिवारों की जानकारी सही, पारदर्शी एवं सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए. बीडीओ ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जनगणना के महत्व की जानकारी दी. सभी से सहयोग करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >