मधुपुर . प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में गुरुवार को सीओ यामुन रविदास ने ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों व राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सीओ ने राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति लाने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. मौके पर सीओ ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान सह मूल रैयत अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि की पहचान कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाये. वहीं प्रधान द्वारा अंचल कार्यालय में सूचना उपलब्ध करायें. ताकि अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके. वहीं कहा कि सभी राजस्व कर्मी ग्राम प्रधान के सहयोग से राजस्व बढ़ोतरी में सहयोग दें. कहा कि संताल परगना काश्तकारी अधिनियम के तहत वैसे रैयत जिनकी मृत्यु हो चुकी है. उनके नाम की जगह परिजनों का नाम जोड़ने का काम करें. उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को आम लोगों की समस्याओं पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद राय, रजबुल अंसारी, कृष्ण कुमार सिन्हा, ग्यासउद्धीन खान, कमार खान, कैलाशपति देवी, मो. कलीमुद्धीन अंसारी, विश्वेर महतो, शिवलाल सोरेन, चिरागउद्धीन मियां, पारसनाथ राय, व्यास प्रसाद राय, मो. शफीक मियां, मदन बेसरा, सुधीर मुर्मू, पंचम कुमार भैया, तजमुल अंसारी आदि मौजूद थे.
सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त और राजस्व बढ़ोतरी करने पर दिया जोर
मधुपुर . प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में गुरुवार को सीओ यामुन रविदास ने ग्राम प्रधान सह मूल रैयतों व राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक
