घर में घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने की शिकायत

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर में आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित सकरोहर गांव

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर में आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित सकरोहर गांव के प्रिंस कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पड़ोस के इन्दु शेखर झा, गौरव कश्यप समेत तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए बताया कि बीते घटना बुधवार की रात अपने दरवाजे पर खड़े थे. इसी दौरान अचानक नामजदों ने दरवाजे पर चढ़कर पूर्व में मांगे गए रंगदारी देने की मांग करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया. वहीं किसी तरह जब जान बचाकर घर भागे तो आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल करते हुए घर में रखे हुए जेवरात एवं मक्का बिक्री के पैसे करीब 55 हजार रुपये लूटपाट कर फरार हो गये. वहीं आरोपित सरपंच इंदूशेखर झा ने लगाये गये आरोप को निराधार बताते कहा कि बच्चों को बीच नोक झोंक हुई थी, लेकिन बदनाम करने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं. पुलिस जांच में मामला उजागर हो जायेगा. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >