Gaya News : नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को रौंदा

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात एक कार चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार को रौंद दिया. इसके बाद कार अनियंत्रित

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसुंडा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात एक कार चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार को रौंद दिया. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे विद्युत पोल में जा टकरायी. हादसा इतना जोरदार था कि विद्युत पोल टूट गया था और शॉर्ट सर्किट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गयी. इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक जिले के एक थाने में पदस्थापित इंस्पेक्टर है और बतौर थानाध्यक्ष पद पर आसीन है. इधर स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जानकार बताते हैं कि पटना नंबर की कार से चालक ने शराब के नशे में चूर था, जिसके कारण हादसा हो गया. इधर पुलिस के चलते किसी ने ज्यादा विरोध नहीं किया और कार चालक कुछ देर में ही अपने सहयोगी को बुला लिया और कार लेकर चला गया. इधर, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली थी अगर हादसा हुआ और हादसा में जख्मी व्यक्ति आवेदन देता है, तो कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >