गैस वितरण से संबंधित नियमों का एजेंसी करें पालन : एसडीओ

जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार व डीएसओ कयूम अंसारी ने कोर्ट रोड स्थित पाहन इंडियन गैस एजेंसी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर एसडीओ ने गैस एजेंसी

जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार व डीएसओ कयूम अंसारी ने कोर्ट रोड स्थित पाहन इंडियन गैस एजेंसी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया. इस अवसर पर एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों से कहा कि गैस सिलिंडर आपूर्ति व कमी को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैल रही भ्रम को रोकें. सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस एजेंसी परिसर में चिपकाने का निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके. एसडीओ ने कहा कि गैस वितरण से संबंधित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें. निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं के साथ पारदर्शिता बनाए रखें. किसी भी तरह की अनियमितता से बचें. उन्होंने कर्मचारियों से भी ग्राहकों के साथ शालीन व्यवहार करने और सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा. डीएसओ कयूम अंसारी ने कहा कि जामताड़ा जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत संबंधित पदाधिकारियों को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >