गायत्री परिवार के 40 लोग हरिद्वार के लिए रवाना

किशनगंज.गायत्री परिवार ट्रस्ट किशनगंज के नेतृत्व में चालीस लोगों का जत्था शान्तिकुंज हरिद्वार हुआ रवाना. मंगलवार को शान्तिकुंज हरिद्वार के द्वारा संचालित नौ दिवसीय प्रशिक्षण में सभी भाग लेंगे. सभी

किशनगंज.गायत्री परिवार ट्रस्ट किशनगंज के नेतृत्व में चालीस लोगों का जत्था शान्तिकुंज हरिद्वार हुआ रवाना. मंगलवार को शान्तिकुंज हरिद्वार के द्वारा संचालित नौ दिवसीय प्रशिक्षण में सभी भाग लेंगे. सभी लोग जिले के टेढ़ागाछ व आस- पास के क्षेत्रों से है जिसमें महिलाएं पुरुष व युवा शामिल है. सभी गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य है. सभी परिजन हरिद्वार जाने के लिये पूर्व संध्या तेघरिया गायत्री शक्तिपीठ में ठहरे जहां भोजन व ठहरने की उचित व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा की गयी थी. किशनगंज रेलवे स्टेशन से गरीब नवाज ट्रेन से हरिद्वार के लिये रवाना हुए. सहायक ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा व जिला संयोजक सौरभ कुमार ने स्टेशन जाकर सभी परिजनों से मुलाकात कर उनके मंगलमय यात्रा के लिये उन्हें शुभकामनाएं दी. सभी परिजन प्रशिक्षण के उपरांत मिशन के कार्यो को आगे बढाने में सहयोग करेंगे. हरिद्वार जाने के लिये प्रखंड संयोजक बागेश्वर सिंह, रामवरन सिंह, जगदीश सिंह, प्रेमलाल सिंह, मोहन दास सहित कुल चालीस लोगों का दल रवाना हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >