केंद्रीय विद्यालय में अग्निशमन प्रशिक्षण आयोजित, विद्यार्थियों को बताए गए आग से बचाव के उपाय

सीतामढ़ी के केंद्रीय विद्यालय में छात्रों को आग से बचाव के उपाय और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

सीतामढ़ी. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर में बिहार अग्निशमन सेवा के सहयोग से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिजली उपकरणों से लगने वाली आग समेत विभिन्न प्रकार की अग्नि आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी. प्रधान अग्निरक्षक सोहराब आलम अंसारी ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, सुरक्षा के उपायों और सतर्कता बरतने के तरीकों से अवगत कराया. उन्होंने ज्वलनशील पदार्थों की प्रकृति, शॉर्ट सर्किट से बचाव, आग लगने की स्थिति में धैर्य एवं मानसिक मजबूती बनाए रखने एवं अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी व विद्यार्थियों के समक्ष अग्नि सुरक्षा उपायों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया. कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के विक्रम कुमार, दिव्या भारती एवं विश्वजीत कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया. विद्यालय के प्राचार्य पंकज अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशिक्षण दल के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का समन्वय खेल शिक्षक रोहित सिंह व तकनीकी सहयोग अखिलेश कुमार ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ वरुण कुमार मिश्र ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक आरके रंजन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratikant jha

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >