केला की खेती को बचाने के लिए किसान लगातार कर रहे छिड़काव

केला की खेती को बचाने के लिए किसान लगातार कर रहे छिड़काव

कोढ़ा प्रखंड में केले की खेती करने वाले किसान आज भी इस पारंपरिक फसल को बचाये रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. वर्षों से केले की फसलों में कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप जारी है. उत्पादन लगातार घट रहा है. किसान हार नहीं मान रहे हैं. दवाओं के सहारे खेती को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि पहले जहां एक बीघे खेत से अच्छी-खासी पैदावार होती थी. बीमारियों की वजह से उपज में आधे से भी अधिक की कमी देखी जा रही है. फसल को बचाने के लिए किसान नियमित रूप से बाजार से दवाइयां खरीदकर छिड़काव कर रहे हैं. इस समय किसानों को केवल रासायनिक दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय वैज्ञानिक पद्धति और रोग प्रतिरोधक किस्मों का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही मिट्टी की जांच और उचित कृषि तकनीक अपनाना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >