Bokaro News : बीएसएल के कोक ओवन व कोल केमिकल्स विभाग ने किया रिकॉर्ड कोक उत्पादन

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के कोक ओवन व कोल केमिकल्स विभाग ने उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के कोक ओवन व कोल केमिकल्स विभाग ने उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 538 ओवन पुशिंग कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. यह उपलब्धि छह बैटरियों के संचालन से मिली, जिससे संयंत्र के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने गुरुवार को कोक ओवन व कोल केमिकल्स विभाग का दौरा कर बैटरी संख्या 5 व 6 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा अधिकारियों के साथ की. वर्तमान में बैटरी संख्या 5 में कोल्ड रिपेयर का कार्य चल रहा है, जबकि बैटरी संख्या 6 का पुनर्निर्माण किया जा रहा है. गति को बनाये रखते हुए निरंतर उच्च स्तर का उत्पादन करने के लिए प्रेरित : श्री दत्त ने कार्यस्थल का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने सीजीएम सम्मेलन कक्ष में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी. टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी : भास्कर प्रसाद मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन व कोल केमिकल्स) भास्कर प्रसाद ने सफलता का श्रेय टीम के अथक प्रयासों, शीर्ष प्रबंधन व केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग को दिया. कहा : यह उपलब्धि निर्धारित मानकों व गुणवत्ता को बनाये रखते हुए हासिल की गयी है. टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >