प्रतिनिधि, नाला. झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रारंभ हो गया है. इस निमित्त झामुमो नाला प्रखंड कमेटी की बैठक पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में हुई. इसमें बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) शामिल हुए. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. विस अध्यक्ष ने बीएलए से कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी की तरह झारखंड में भी एसआइआर शुरू किया गया है. उन्होंने सभी बीएलए को एसआइआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि एसआइआर के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम हटाया गया है. जो चिंता का विषय है. इसलिए उन्होंने सभी बीएलए चौकस रहें, ताकि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे. कहा कि प्रक्रिया में त्रुटि रहने के बावजूद इसे लागू किया जा रहा है. कई राज्यों ने इस प्रक्रिया में खामियों के कारण न्यायालय का शरण लिया है. झामुमो ने इस मामले पर अपना राय रखा है. बैठक को प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया. मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव वासुदेव हांसदा, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, जनार्दन भंडारी, भवसिंधु लायक, गुपीन सोरेन, मंगल सोरेन, विधान गोस्वामी, सलीम जहांगीर आदि मौजूद थे.
एसआइआर को लेकर सभी बीएलए रहें चौकस : स्पीकर

एसआइआर को लेकर सभी बीएलए रहें चौकस : स्पीकर
Copied link
प्रतिनिधि, नाला. झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रारंभ हो गया है. इस निमित्त झामुमो नाला प्रखंड कमेटी की बैठक पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन परिसर में हुई. इसमें बूथ लेवल एजेंट