एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान

बथनाहा. एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में समस्त बाह्य सीमा चौकी स्तर तक पर्यावरण अनुरूप जीवन शैली को अपनाने के लिए मिशन फॉर लाइफ

बथनाहा. एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में समस्त बाह्य सीमा चौकी स्तर तक पर्यावरण अनुरूप जीवन शैली को अपनाने के लिए मिशन फॉर लाइफ विषय वस्तु अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में शनिवार को पर्यावरण अनुरूप जीवनशैली को सार्वजनिक को अपनाने की जागरूकता के उद्देश्य से मिशन फॉर लाइफ विषय वस्तु अंतर्गत कमांडेंट के निर्देशन में एसएसबी कैंप बथनाहा से मीरगंज तक वाहिनी के अधिकारियों, कार्मिकों व मिथिला पब्लिक स्कूल के एनसीसी के छात्र-छात्राओं के द्वारा पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया गया. पैदल मार्च में उप कमांडेंट सह प्रचार अधिकारी पूर्णेंदु प्रभाकर, सहायक कमांडेंट मणिंद्र नाथ सरकार, डॉ मिस लीला, एमपीएस के एनसीसी कैडेट के कमांडर राजीव कुमार झा, एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राएं व एसएसबी जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >