एनएच पर यात्री बस से टकराई कार, चालक घायल

मिहिजाम. राष्ट्रीय उच्च पथ- 419 पर शहरडाल रेलवे ओवरब्रिज के पास कार व यात्री बस में सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना बीती रात को हुई है. इस घटना में कार

मिहिजाम. राष्ट्रीय उच्च पथ- 419 पर शहरडाल रेलवे ओवरब्रिज के पास कार व यात्री बस में सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना बीती रात को हुई है. इस घटना में कार चालक घायल हो गया. वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. लोगों के मुताबिक चालक नशे के हालात में कार चला रहा था. कार संख्या जेएच 10-ईपी 9918 काफी तीव्र गति से मिहिजाम से जामताड़ा की तरफ जा रही थी. वहीं यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही थी. कार ने यात्री बस को टक्कर मार दी. कार में चालक सहित दो और लोग सवार थे उन्हें हल्की चोटे आई है. हालांकि बस में सवार यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचा है. सूचना मिलने पर मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >