एलपीजी से छुटकारा, अब पीएनजी कनेक्शन लेना हुआ आसान

डीएम ने की बैठक, पीएनजी कनेक्शन को लेकर दिये कई जरूरी निर्देशएलपीजी सिलेंडर लेनेवाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू

डीएम ने की बैठक, पीएनजी कनेक्शन को लेकर दिये कई जरूरी निर्देशएलपीजी सिलेंडर लेनेवाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. खास बात यह है कि पीएनजी सप्लाई में किसी तरह की लिमिट नहीं है, यानी गैस खत्म होने का झंझट खत्म. डीएम अंशुल कुमार ने गुरुवार को सीजीडी के वरीय प्रबंधक,संबंधित कॉन्टैक्टर,क्षेत्रीय प्रबंधक आइओसीएल, बीपीसीएल,मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एचपीसीएल एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में डीएम ने पीएनजी कनेक्शन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. वैसे घर जहां पीएनजी कनेक्शन की स्थिति कनेक्शन के लिए तैयार है, वहां जरूरत के अनुसार अपने सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए सात दिनों के अंदर कनेक्शन लाइब का निर्देश दिया गया है. वैसी सोसाइटी,कॉलोनी, बस्ती और क्षेत्र आदि जहां घर एवं मकानों की संख्या अधिक है, वहां अविलम्ब पीएनजी कनेक्शन लाइब करने को कहा गया है.पूर्णिया जिला स्थित सीजीडी ईकाई (आई.ओ.सी.एल.) को निदेश दिया गया कि वैसी सोसाईटी तथा कॉलोनी,बस्ती और जिला क्षेत्र आदि जहां घर और मकानों की संख्या अधिक है,वहां अविलम्ब पीएनजी० कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए उसे लाइब सुनिश्चित करें. साथ हीं शहर के वैसे उपभोक्ता जो पूर्व से वाणिज्यिक गैस कनेक्शन लिए हैं, उन्हें पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए सरकारी संस्थान/होटल/रेस्तरां औद्योगिक संस्थान को भी नये पीएनजी वाणिज्यिक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए शीघ्र लाइब कराने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पीएनजी कनेक्शन लाइव करने को लेकर सीजीडी इकाई के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर स्थित घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की सूची समर्पित करने को कहा गया है. साथ ही नये कनेक्शन के लिए आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया है. पणन पदाधिकारी नगर निगम पूर्णिया,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड पूर्णिया पूर्व को निर्देश दिया गया कि सीजीडी इकाई के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन हेतु सार्थक कार्रवाई करें. जिलाधिकारी ने इससे संबंधित सीएजी कनेक्शन सुलभ कराने के लिए 28 मार्च 2026 को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में विशेष कैंप आयोजित कर कनेक्शन देने का निर्देश दिया है.जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं.

जितना इस्तेमाल, उतना बिल

पीएनजी कनेक्शन में सबसे बड़ी सुविधा यह है कि उपभोक्ता को उतनी ही गैस का भुगतान करना होता है, जितना वे इस्तेमाल करते हैं. इससे खर्च पर भी कंट्रोल रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >