एक साल से बंद है गोलकाबार से बेलहरी सड़क का निर्माण कार्य

इटखोरी. गोलकाबार से बेलहरी गांव की पक्की सड़क का निर्माण कार्य एक साल से बंद है. सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण सड़क का नामोनिशान मिट गया है. पक्की

इटखोरी. गोलकाबार से बेलहरी गांव की पक्की सड़क का निर्माण कार्य एक साल से बंद है. सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण सड़क का नामोनिशान मिट गया है. पक्की सड़क की जगह धूल व मिट्टी की सड़क दिखायी देती है. सड़क का निर्माण आरइओ विभाग द्वारा कराया जा रहा था. कार्य एजेंसी लहासा कंस्ट्रक्शन कंपनी है. इसकी लंबाई 5.6 किमी है. प्राक्कलित राशि 2.86 करोड़ रुपये है. जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण के अनुरूप प्राक्कलन तैयार नहीं किया गया था. इसी कारण संवेदक ने आगे काम करने से इनकार कर दिया. शुरुआती चरण में कुछ हिस्सों में पीसीसी कार्य कराया गया, लेकिन इसके बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है. इस संबंध में आरइओ के कार्यपालक अभियंता देवसहाय भगत ने कहा कि लगभग 15 साल पहले उक्त सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन डीपीआर सही तरीके से नहीं बनाया गया था. पुराने सड़क का एक लेयर बना नहीं है. 45 लाख रुपये का रिवाइज प्राक्कलन भेजा गया है. विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि योजना क्लोज करने की बात बहुत गंभीर है, इसे विधानसभा में उठाउंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >