Darbhanga News: भारत की नयी शिक्षा नीति बौद्धिक पुनर्जागरण का संदेश: सांसद

Darbhanga News: संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि मिथिला की ज्ञान परंपरा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित और समृद्ध है.

Darbhanga News: दरभंगा. संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने कहा कि मिथिला की ज्ञान परंपरा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित और समृद्ध है. वैश्विक स्तर पर छह दर्शनों में चार दर्शन का सूत्रपात इस धरती से होना इस बात को साबित करता है कि मिथिला ज्ञान की आदि भूमि रही है. रविवार को संस्कृत विवि के दरबार हॉल में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में भारत की नई शिक्षा नीति तथा कृत्रिम ज्ञान संगोष्ठी सह प्रतिभा सम्मान समारोह में वे बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के आलोक में अगर इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि के रूप में मान्यता मिले तो यह मील का पत्थर साबित होगा. इस अवसर पर सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि भारत की नई शिक्षा नीति में रोजगार सृजन के साथ छात्र-युवाओं के चरित्र निर्माण का प्रतिबिंब दिखता है. भारत की नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में समान समावेशी व लचीले ढांचे को तैयार करना है. डॉ अजित चौधरी की अध्यक्षता एवं देव कुमार सिंह के संचालन में सांसद ने प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से अभिनंदित किया. कहा कि नई शिक्षा नीति में पांचवीं कक्षा तक मातृभाषा या स्थानीय भाषा में शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था एक क्रांतिकारी बदलाव लायेगी. यह नीति बौद्धिक पुनर्जागरण का स्पष्ट संदेश है. मौके पर डब्ल्यूआइटी के पूर्व निदेशक प्रो. प्रेम मोहन मिश्र, प्रो. अजित कुमार चौधरी, डॉ धीरज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, राजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, नैंसी कुमारी, चांदनी कुमारी सहित कई शिक्षाविद व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >