एबीएम कॉलेज में इंटर के नये विद्यार्थियों का स्वागत

फोटो है जमशेदपुर. एबीएम कॉलेज में इंटरमीडिएट वाणिज्य के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का इंडक्शन मीटिंग आयोजित किया गया. इस अवसर पर बारहवीं की छात्राओं ने प्रथम वर्ष के

फोटो है

जमशेदपुर.

एबीएम कॉलेज में इंटरमीडिएट वाणिज्य के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का इंडक्शन मीटिंग आयोजित किया गया. इस अवसर पर बारहवीं की छात्राओं ने प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों का कॉलेज में तिलक लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया. इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार पीयूष एवं इंटरमीडिएट के इंचार्ज वाणिज्य संख्या के अध्यक्ष डॉ बीएन ओझा एवं प्रोफेसर डी त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और प्रोफेसर अब्दुल बारी के चित्र पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार पीयूष ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई छात्र-छात्राओं के भविष्य को निर्धारित करता है. इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर डी द्विवेदी, प्रोफेसर बी महारथा, प्रोफेसर उत्पल कुमार चक्रवर्ती, प्रोफेसर उपेंद्र कुमार राणा समेत कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >