East Singhbhum News : चकाचक होंगी धर्मबहाल व काशिदा पंचायत

प्रतिनिधि, घाटशिला घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को धर्मबहाल व काशिदा पंचायत के पंचायत सचिव, जल सहिया और जल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता की बैठक हुई. यहां स्वच्छता

प्रतिनिधि, घाटशिला घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को धर्मबहाल व काशिदा पंचायत के पंचायत सचिव, जल सहिया और जल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता की बैठक हुई. यहां स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि 5 मार्च को धर्मबहाल पंचायत भवन में स्वच्छता को लेकर विशेष बैठक की जायेगी. इसमें रुर्बन मिशन, पंचायत सचिव जल सहिया, जल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे. यहां स्वच्छता कार्यों की रूपरेखा तय होगी. 6 मार्च को काशिदा पंचायत भवन में बैठक होगी. पूर्वी सिंहभूम जिला जल सहिया अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि काशिदा और धर्मबहाल पंचायत में रुर्बन मिशन से करीब 2000 परिवारों को प्लास्टिक बाल्टी दी जायेगी. कचरा संग्रह के लिए चार रिक्शा ठेला उपलब्ध कराये जायेंगे. इनमें काशिदा और धर्मबहाल पंचायत को दो-दो ठेला मिलेंगे. इसके माध्यम से कचका को संग्रह केंद्र से निष्पादन केंद्र तक पहुंचाया जायेगा. जल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता कैलाश राम ने बताया कि काशिदा पंचायत के तामुकपाल में कचरा निष्पादन केंद्र बनाया गया है. फिलहाल मशीन उपलब्ध नहीं हो पायी है. जल्द स्थापित किया जायेगा. घाटशिला प्रखंड की धर्मबहाल और काशिदा समेत कई कचरा संग्रह केंद्र बनाये गये हैं. यह स्वच्छता अभियान प्रखंड की सभी 22 पंचायतों में शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >