भारतीय सेना ने चेन्नइयन को 1-0 से दी मात

जमशेदपुर. भारतीय सेना की टीम ने बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप डी के एक मैच में चेन्नइयन एफसी को 1-0 से मात दी.

जमशेदपुर. भारतीय सेना की टीम ने बुधवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप डी के एक मैच में चेन्नइयन एफसी को 1-0 से मात दी. इस जीत के हीरो लिटन शिला रहे. मैच शुरू होते ही सेना के अनुभवी खिलाड़ियों ने चेन्नईयन के युवा टीम पर जमकर हमला बोला. लिटन शिला, समीर मुर्मू और राहुल रामकृष्णन ने चेन्नईयन के बाक्स में जगह बनाने की भरपूर कोशिश की. चेन्नईयन के डिफेंडर्स भारतीय सेना के तेज आक्रमण को देखकर हक्के बक्के रह गए. भारतीय सेना का आक्रामक रवैया जारी रहा और पहले हाफ के 42वें मिनट में ही लिटन शिला ने एक मौके पर फायदा उठाते हुए गोल दाकर अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 की अजेय बढ़त दिलायी. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अगला मैच 4 अगस्त को मेजबान जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और चेन्नइयन एफसी के बीच खेला जायेगा. यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >