दुकान में लगी आग, चार लाख का नुकसान

इटखोरी. चौपारण रोड के कृषि फार्म के सामने एक दुकान में शनिवार की सुबह आग लग गयी. जिसमें 40 हजार रुपये नकद समेत लगभग चार लाख रुपये का सामान जलकर

इटखोरी. चौपारण रोड के कृषि फार्म के सामने एक दुकान में शनिवार की सुबह आग लग गयी. जिसमें 40 हजार रुपये नकद समेत लगभग चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. दुकान मालिक अमित साव ने कहा कि घटना की जानकारी सुबह छह बजे मिली. लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना के कारण का पता नहीं चला है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली. दुकान में नमकीन कुरकुरे सहित कई सामान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >