कैंपस- पीजी मैथिली विभाग में मनाई गई डॉ सुभद्र झा की जयंती

लनामिवि के पीजी मैथिली विभाग में डॉ सुभद्र झा की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने मैथिली भाषा और साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

मैथिली भाषा-साहित्य और भाषा विज्ञान में उनके योगदान को वक्ताओं ने बताया प्रेरणास्रोत दरभंगा. लनामिवि के पीजी मैथिली विभाग में भाषा वैज्ञानिक, साहित्यकार एवं शोध-चिंतक डॉ सुभद्र झा की जयंती पर गुरुवार को संगोष्ठी-सह-श्रद्धांजलि कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण की अध्यक्षता में हुई. वक्ताओं ने मैथिली भाषा और साहित्य के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने कहा कि डॉ झा केवल विद्वान लेखक ही नहीं, बल्कि मैथिली भाषा की आत्मा को समझने वाले संवेदनशील चिंतक थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन मैथिली को अकादमिक प्रतिष्ठा दिलाने के लिए समर्पित किया. प्रो. दमन कुमार झा ने डॉ झा की प्रसिद्ध कृति ‘प्रवास जीवन’ सहित उनके साहित्यिक एवं भाषाई अवदान की चर्चा की. कहा कि उन्होंने विदेश यात्राओं के अनुभवों को सांस्कृतिक और भाषिक दृष्टि से प्रस्तुत कर मैथिली गद्य साहित्य को नई दिशा दी. डॉ सुरेश पासवान ने कहा कि अनेक भाषाओं के ज्ञाता होने के बावजूद डॉ झा की प्राथमिकता हमेशा मातृभाषा मैथिली रही. डॉ सुनीता कुमारी ने मैथिली के मानकीकरण, व्याकरण और भाषिक संरचना पर उनके कार्य को ऐतिहासिक बताया. डॉ अभिलाषा कुमारी ने ‘नाती पत्रक उत्तर’, ‘प्रवास जीवन’ और ‘यात्रा प्रकरण शतक’ जैसी कृतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके लेखन में भाषा की शुद्धता, तर्क और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत समन्वय मिलता है. शोधार्थियों ने कहा कि डॉ झा मैथिली विषय में पटना विश्वविद्यालय से डीलिट प्राप्त करने वाले पहले विद्वान माने जाते हैं तथा वर्ष 1986 में उन्हें ‘नाती पत्रक उत्तर’ के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. कार्यक्रम में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भी विचार व्यक्त किया. संचालन राजनाथ पंडित ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >