दो शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्वालपाड़ा. शराब पीकर होहल्ला करते हुए दो शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में ग्वालपाड़ा बाजार में दो

ग्वालपाड़ा. शराब पीकर होहल्ला करते हुए दो शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में ग्वालपाड़ा बाजार में दो व्यक्ति होहल्ला कर रहा था, जो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. पकड़ाये गये व्यक्ति के मुंह से शराब की बदबू आने पर चिकित्सकीय जांच करायी गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. नाम पता पूछे जाने पर एक ने नाम कारेलाल शर्मा निवासी चिरौरी, थाना चौसा व दूसरे ने नाम सागर पासवान निवासी भवनपुरा थाना चौसा बताया. दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >