दो शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के रहटा उजानी टोला से बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के रहटा उजानी टोला से बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रहटा उजानी टोला स्थित बेचन ऋषिदेव और मो तनीश शराब तस्करी करता है. सूचना पर दारोगा कालेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ रहटा उजानी टोला पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया. कागजी प्रक्रिया करने के बाद गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >