दो पिकअप वैन टकराये, तीन घायल

पिपरवार. खलारी थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ के निकट शुक्रवार शाम दो पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें मुकेश कुमार महतो, जसवीर कुमार व भोलू कुमार घायल हो

पिपरवार.

खलारी थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ के निकट शुक्रवार शाम दो पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें मुकेश कुमार महतो, जसवीर कुमार व भोलू कुमार घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए बचरा अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि हफुआ निवासी मुकेश कुमार महतो बिजुपाड़ा से लौट रहा था, तभी टंडवा की ओर से आनेवाली पिकअप वैन से टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों पिकअप वैन क्षतिग्रस्त हो गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >