दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल, रेफर

सिमरिया. सिमरिया-चतरा रोड स्थित हर्षनाथपुर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में टंडवा

सिमरिया. सिमरिया-चतरा रोड स्थित हर्षनाथपुर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में टंडवा थाना क्षेत्र के कबरा गांव के शैलेश सिंह, अहमद मिया, रतन सिंह व बेलगड्डा गांव के अजय कुमार शामिल हैं. चारों घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर सभी को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, शैलेश, अहमद व रतन बाइक से अपने घर कबरा से चतरा जा रहे थे. इस दौरान चतरा की ओर से आ रहे बाइक सवार से मोड़ में जोरदार टक्कर हो गयी. चारों को गंभीर चोटें लगी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >