Dhanbad News: मुख्य संवाददाता, धनबाद. धनबाद से दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. धनबाद–पोदेनुर वाया कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गयी है. यह ट्रेन पहले गया के रास्ते चलाने की योजना थी, लेकिन अब इसका मार्ग बदल दिया गया है. 11 मार्च को अमृत भारत एक्सप्रेस का पोदेनुर स्टेशन पर उद्घाटन होगा. नये रूट के अनुसार ट्रेन धनबाद से बोकारो स्टील सिटी, रांची, राउरकेला, संबलपुर, विजयवाड़ा और कटपाड़ी होते हुए पोदेनुर (कोयंबटूर) तक जायेगी. इस बदलाव से झारखंड के कई प्रमुख शहरों को दक्षिण भारत से सीधी रेल सुविधा मिल जायेगी. रेलवे की योजना के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी. यह ट्रेन पोदेनुर से ट्रेन शनिवार को और धनबाद से सोमवार को खुलेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से कोयलांचल के यात्रियों को तमिलनाडु और दक्षिण भारत के वेल्लोर समेत अन्य शहरों तक यात्रा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी. साथ ही बोकारो, रांची और राउरकेला के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा.
Dhanbad News: नये रूट से चलेगी धनबाद-पोदेनुर अमृत भारत एक्सप्रेस

Dhanbad News: नये रूट से चलेगी धनबाद-पोदेनुर अमृत भारत एक्सप्रेस
Copied link
Dhanbad News: गया की जगह बोकारो–रांची–राउरकेला होकर चलेगी ट्रेन