Dhanbad News: सांवलपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़

Dhanbad News: एक डिसमिल भूमि पर लगाये पोस्तो के पौधों को पुलिस ने किया नष्ट Dhanbad News: निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने शुक्रवार की शाम कालूबथान ओपी क्षेत्र के

Dhanbad News: एक डिसमिल भूमि पर लगाये पोस्तो के पौधों को पुलिस ने किया नष्ट Dhanbad News: निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने शुक्रवार की शाम कालूबथान ओपी क्षेत्र के सांवलापुर गांव में अफीम की खेती पकड़ी है. गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखन मंडल के आंगन में छापेमारी की. वहां करीब एक डिसमिल भूमि पर पोस्तो के पौधे लगाये गये थे. पुलिस टीम ने पोस्तो के पौधों को नष्ट करते हुए कालूबथान ओपी ले गयी. प्राथमिकी दर्ज करने की चल रही प्रक्रिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखन मंडल के घर के आंगन में अफीम बनाने वाली पोस्तो की खेती की जा रही है. सूचना पर पुलिस टीम पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही लखन मंडल अपने परिवार के साथ फरार हो गया. इस संबंध में कालूबथान ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. छापेमारी में एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक डोमन रजक, ओपी प्रभारी नीतेश कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल शामिल थे. बताते चलें कि सांवलापुर में इससे पहले अवैध लॉटरी टिकट छपाई को लेकर छापेमारी की गयी थी, जिसमें कई युवक जेल गये थे. पहली बार अफीम बनाने वाली पोस्तो की खेती उजागर हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >