Dhanbad News: महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है महिला दिवस : अर्चना
धनबाद. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (वीप्स) बीसीसीएल की ओर से कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में ‘अधिकार, समानता, सशक्तीकरण – सभी महिलाओं व
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (वीप्स) बीसीसीएल की ओर से कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में ‘अधिकार, समानता, सशक्तीकरण – सभी महिलाओं व लड़कियों के लिए’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने की. इस अवसर पर आइआइटी आइएसएम के ह्यूमैनिटीज व सोशल साइंसेज विभाग की प्रो. रजनी सिंह मुख्य अतिथि थीं. कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना) निलाद्री रॉय और निदेशक (वित्त) राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला अधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया.
महिलाओं की भूमिका और सशक्तीकरण पर जोर
अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण समय है. वहीं सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में भूमिका निभा रही हैं. माइनिंग सेक्टर जैसे परंपरागत रूप से पुरुष प्रधान क्षेत्र में भी वे अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं
कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों और छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य, रेट्रो बॉलीवुड पैरोडी गीत और डांस ड्रामा की प्रस्तुति दी. इसके अलावा लकी ड्रॉ, क्विज प्रतियोगिता और ‘बेस्ट वेल ड्रेस्ड’ महिला कर्मी का चयन भी किया गया. महिला दिवस के अवसर पर मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित रंगोली, मेहंदी, क्विज, सिंगिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन मधुस्मिता लकड़ा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जबकि मंच संचालन गार्गी मुखोपाध्याय और योगिता सकलानी ने किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.