Dhanbad News: मारवाड़ी महिला सम्मेलन का अधिवेशन, प्रभा पाड़िया नया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

गोविंदपुर के कौआबांध स्थित एक रिजॉर्ट में झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन के वार्षिक अधिवेशन में गुरुवार को नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया गया. जमशेदपुर की प्रभा पाड़िया को

गोविंदपुर के कौआबांध स्थित एक रिजॉर्ट में झारखंड प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन के वार्षिक अधिवेशन में गुरुवार को नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया गया. जमशेदपुर की प्रभा पाड़िया को सत्र 2026- 28 के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने कहा कि प्रांतीय समिति की सदस्यों ने उनपर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी दी है, उसपर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेगी.

सामाजिक कार्यों में लगी हैं महिला सम्मेलन की 550 शाखाएं: अंजू सरावगी

अधिवेशन में मुख्य अतिथि सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी ने कहा कि देश भर के 26 राज्यों में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की 550 शाखाएं सामाजिक कार्यों में लगी हैं. बाल विकास, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण, नेत्रदान, रक्तदान और देहदान समिति की प्राथमिकता है. सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों के करीब 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रदेश अध्यक्ष मंजू बगड़िया ने कहा कि सभी सदस्यों व समाज के सहयोग से सम्मेलन के कार्यों को बुलंदियों तक पहुंचाया. प्रदेश सचिव साधना देवरालिया ने दो वर्षों की गतिविधियों तथा कोषाध्यक्ष किरण गोयनका ने आय- व्यय का विवरण रखा.

सम्मेलन की पत्रिका “विविधता ” का लोकार्पण

कार्यक्रम में सम्मेलन की पत्रिका “विविधता ” का लोकार्पण किया गया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नारी सशक्तीकरण की राष्ट्रीय प्रमुख रेणु दुदानी ने अपने संबोधन में एकजुटता पर जोर दिया. पूर्व अध्यक्ष अरुण भगानिया ने नयी समिति को बधाई दी. सम्मेलन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मला तुलसियान, अनीता अग्रवाल, वीणा खिरवाल, रूपा, उमा, सुमन, संगीता, उर्मिला, नीरा, राष्ट्रीय संरक्षक लता, राष्ट्रीय संरक्षक अरुणा व जया आदि ने संबोधित किया. संचालन कविता शर्मा व शिल्पा ने किया.

समाजसेवियों को मिला सम्मान

इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में प्रदीप देवरालिया, नंदलाल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, सुरेश खेतान, बलराम अग्रवाल, प्रह्लाद बगड़िया, चेतन गोयनका, राजेंद्र बंसल, गोविंद दुदानी, पुष्कर डोकानिया, सुभाष गोयल, राजकुमार टाटिया, अनिल बंसल, प्रमोद अग्रवाल, रतन अग्रवाल, अनिल मुकीम, प्रदीप गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल आदि शामिल हैं.

इनकी रही भागीदारी

सहसचिव पिंकी अग्रवाल, अलका सरावगी, हेमलता अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, श्वेता शेट्टी, मंजू अग्रवाल, निशा जैन, मधु नारनोली, शालू अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, तुलिका सरावगी, शोभा डालमियां, सुनीता बंसल, विजेता अग्रवाल, विनीता खंडेलवाल, सीमा जयपुरिया, गरिमा अग्रवाल, आशा खिरवाल, रीना सुरेखा, कविता शर्मा, रीता लोधा, सरोज अग्रवाल, काजल भालोटिया, ज्योति बुबना, वृंदा तायल, प्रीति गोयल, निशा गढयान, मीना गोयल, पायल अग्रवाल, डोली झुनझुनवाला, रितु मित्तल, निधि गोयल, मीना गोयल,खुशबू गढयान, बबिता अग्रवाल, सीमा लुहारिका आदि.

विभिन्न शाखाओं ने लगाये स्टाॅल

: करकेंद्र शाखा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें एसएनएमएमसीएच धनबाद की टीम ने 30 यूनिट रक्त संग्रह किया. रक्तदान केवल महिलाओं ने किया. हीरक शाखा ने स्टाॅल लगाकर 500 पौधे बांटे. एकल अभियान धनबाद चैप्टर व चिरकुंडा शाखा ने भी शिविर लगाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >