Dhanbad News: धनबाद सीजेएम कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी

धनबाद के सीजेएम कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में

धनबाद के सीजेएम कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया.

डॉग स्क्वॉड व मेटल डिटेक्टर से जांच

कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. डॉग स्क्वॉड की मदद से हर कोने की जांच की जा रही है, वहीं मेटल डिटेक्टर से आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच हो रही है.

साइबर टीम जुटी, संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं साइबर टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOHAR KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >