Dhanbad News: धनबाद की अधिवक्ता रूनी सिंह बनीं मिसेज झारखंड

Dhanbad News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित फॉर एवर प्रतियोगिता में पायी सफलता Dhanbad News: जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित फॉर एवर प्रतियोगिता में धनबाद की

Dhanbad News: राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित फॉर एवर प्रतियोगिता में पायी सफलता Dhanbad News: जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित फॉर एवर प्रतियोगिता में धनबाद की अधिवक्ता रूनी सिंह ने मिसेज झारखंड 2025 का खिताब अपने नाम किया. इस उपलब्धि से उन्होंने न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है. यह प्रतियोगिता फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गयी थी. इसमें झारखंड से टॉप-दो में चयनित होकर रूनी सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनायी. रूनी सिंह पेशे से धनबाद सिविल कोर्ट की अधिवक्ता हैं और वर्तमान में रांची हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक एवं सीइओ राजेश अग्रवाल तथा डायरेक्टर जया चौहान को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >