Dhanbad News:बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से चेन छीनी

Dhanbad News:धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरटांड़ स्थित मधुलिका होटल के समीप रविवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो अपराधियों ने भेलाटांड़ की रहने वाली मीना देवी के गले से चेन

Dhanbad News:धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरटांड़ स्थित मधुलिका होटल के समीप रविवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो अपराधियों ने भेलाटांड़ की रहने वाली मीना देवी के गले से चेन झपट ली. घटना के बाद दोनों अपराधी बाइक तेज कर फरार हो गये. मीना देवी अपने पति विजय कुमार सिंह के साथ खरीदारी के लिए बरटांड़ गयी थी. इसी दौरान बस स्टैंड के समीप मधुलिका होटल के पास बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उसके गले से चेन छीन ली. जब तक मीना कुछ समझ पाती, तब तक बाइक सवार अपराधी मेमको मोड़ की ओर फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना धनबाद पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. धनबाद पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पीड़िता के पति विजय कुमार सिंह ने इस संबंध में धनबाद थाना में शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >