देर रात एनएच -33 पर जांच अभियान, दो लौह अयस्क वाहन जब्त

देर रात एनएच -33 पर जांच अभियान, दो लौह अयस्क वाहन जब्त

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सोड़ो-जारगोडीह बालू घाट से 22,500 घनफीट अवैध बालू भंडारण जब्त 26 चांडिल फोटो 1- जप्त बालू 26 चांडिल फोटो 2,3- जप्त ट्रक चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में सोमवार देर रात जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी, खान निरीक्षक समीर ओझा एवं चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-33) पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान लौह अयस्क लदे दो वाहन संख्या जेएच 05डीएल 1151, एवं एनएल01एएफ 5867 के चालक वैध परिवहन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद दोनों वाहनों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए चौका थाना में जब्त कर सुरक्षित रखा गया मामले में खनन विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. अवैध बालू डंप पर कार्रवाई मंगलवार तड़के सुबह जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक एवं ईचागढ़ थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी तट स्थित सोड़ो-जारगोडीह बालू घाट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध उत्खनन की गतिविधि तो नहीं मिली, लेकिन विभिन्न जीआर स्थलों पर अवैध रूप से भंडारित करीब 22,500 घनफीट बालू को जब्त कर सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया. खनन विभाग ने बताया कि जब्त बालू की ई-नीलामी की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन द्वारा आगे भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >