Deoghar news : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अखंड हरिनाम संकीर्तन करने आयेंगे देश के कई प्रांतों से कीर्तनियां दल

संवाददाता, देवघर . वार्ड नंबर 28 के कालीरेखा मातृ कॉलोनी में 16 अगस्त से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जायेगा. इस अवसर पर आठ प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी

संवाददाता, देवघर . वार्ड नंबर 28 के कालीरेखा मातृ कॉलोनी में 16 अगस्त से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जायेगा. इस अवसर पर आठ प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जायेगा. पहले दिन अखंड संकल्प पूजा से शुरू होकर दूसरे दिन हवन पूजा के साथ इसका समापन होगा. इसमें देश के कई प्रांतों से कीर्तन करने वाले दल आयेंगे. इस संबंध में कालीरेखा मातृ कॉलोनी कुष्ठाश्रम के अध्यक्ष महेंद्र राय ने बताया कि कॉलोनी में पिछले 33 सालों से शहर कल्याण के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है. इसमें देश के दिल्ली, यूपी, बिहार, बंगाल व झारखंड प्रांत के विभिन्न जिलों से किर्तनियां दल आयेंगे. सभी दल बारी-बारी से हरिनाम संकीर्तन करेंगे. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह 10 बजे पुजारी सीता राम पांडेय के द्वारा संकल्प पूजा के साथ हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा. इसके बाद विशाल भंडारा किया जायेगा. पूजा को लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है. इसे सफल बनाने में सचिव सीता राम साह, दिलीप साह, रवींद्र बेरा, पवन कुमार चौधरी, शेखर कुमार, भीम कुमार, अर्जुन महतो, मुरला सेठी, शमसूल अंसारी आदि जुटे हुए हैं. ॰दूसरे दिन हवन पूजा के बाद होगा विशाल भंडारा ॰अखंड हरिनाम संकीर्तन की जोरशोर से चल रही तैयारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinkar jyoti

दिनकर ज्योति प्रभात खबर देवघर में सिटी रिपोर्टर हूं. मेरे पास हिंदी पत्रकारिता का 20 साल का अनुभव है. मैंने 2006 में हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. देवघर प्रभात खबर में शुरू से रिपोर्टिंग कर रहा हूं. 2006 में स्ट्रींगर से प्रभात खबर में काम शुरू किया हूं. 2010 में स्टाॅफर बन कर काम कर रहा हूं. मुझे जनता से जुड़े न्यूज में काम करने में मन लगता है. मैं बाबा मंदिर से रिपोर्टिंग शुरू कर अध्यात्मिक, सामाजिक संगठन, खेल की रिपोर्टिंग करते हुए 2009 से लगातार नगर निगम से रिपोर्टिंग कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >