Deoghar news : 10 फरवरी से चलेगा जांच अभियान, बिना टैक्स व कागजात वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संवाददाता, देवघर. बिना वैध कागजात और बकाया टैक्स के साथ सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के मालिकों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. परिवहन विभाग ने इसे गंभीरता

संवाददाता, देवघर. बिना वैध कागजात और बकाया टैक्स के साथ सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के मालिकों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. परिवहन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश जारी किया है. खास तौर पर बिना परमिट, बिना बीमा और रोड टैक्स बकाया रखकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जायेगा. डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने शुक्रवार को एमवीआइ समेत विभागीय कर्मियों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया. डीटीओ ने कहा है कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनका रोड टैक्स लंबे समय से बकाया है. इन वाहनों की सूची समय-समय पर अखबारों के माध्यम से प्रकाशित की जाती रही है. इसके अलावा कई वाहन ऐसे भी हैं, जिनके दुरुस्ती प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र अपडेट नहीं हैं, जो मोटरयान अधिनियम का सीधा उल्लंघन है. डीटीओ ने स्पष्ट किया कि बकाया टैक्स के कारण सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है. इसके लिए जिले के बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर 10 फरवरी से जांच के लिए विशेष टीम गठित की गयी है. विभाग ने वाहन मालिकों को 10 फरवरी से पहले कागजात अपडेट कराने की चेतावनी दी है. मौके पर एमवीआइ के अलावा विभाग के प्रधान लिपिक बिमल कुमार सिंह, राजीव रंजन, शिव कुमार राणआ, मनोहर कुमार, शंकर कुमार, पुनीत कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >