Bhagalpur news रेलवे ट्रैक के बगल में मिली लाश, हत्या का आरोप

पीरपैंती कटुआ पहाड़ के पास रेलवे ट्रैक के ठीक बगल में रविवार की सुबह-सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया.

पीरपैंती कटुआ पहाड़ के पास रेलवे ट्रैक के ठीक बगल में रविवार की सुबह-सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक पिंकू मंडल (38) के पिता हुकुमचंद मंडल ने बताया कि उन्हें अंदेशा है कि मेरे बेटे की हत्या हुई है. मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर 2 बेचन मिश्रा ने बताया कि जैसे ही कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास शव पड़ा हुआ है. शनिवार की रात एक बजे के करीब एहतियातन गाड़ियों को धीमी गति से गुजरा गया. पीरपैंती थाना पुलिस एसडीपीओ 2 पंकज कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. सुबह ओलापुर गांव से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने फॉरेंसिक टीम पहुंचने के बाद ही शव उठाने की मांग की. करीब 10:30 बजे के आसपास फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची. डॉग स्क्वायड की टीम ने हादसे की जगह डॉग की मदद से जांच की. लगभग दो घंटे के बाद प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पिता ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे का किसी से विवाद नहीं था. वह सात तारीख की शाम से घर से निकला था. दिन में उसने खेती में मदद की थी. पिता ने बताया कि ढलाई और कंक्रीट के काम में मेरा बेटा मजदूरी करता था. घर में कमाने वाला वही था. प्रशासन से न्याय की उम्मीद है और मांग करता हूं कि स्पष्ट जांच की जाए. आखिर किस तरीके से मेरा बेटा रेलवे ट्रैक के पास आया. प्रशासन जांच कर स्थिति को स्पष्ट करें.

कहते हैं वरीय पदाधिकारी

एसडीपीओ 2 पंकज कुमार ने बताया कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस हमेशा संजीदगी से काम करती है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >