ड्यूटी नहीं मिलने से नाराज होमगार्ड ने डीएम व एसपी से लगायी गुहार

जहानाबाद. जिले में वर्ष 2025 में बड़ी संख्या में होमगार्ड की बहाली की गयी है. बहाल होने के बाद गृहरक्षकों ने नवादा में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया, लेकिन इन्हें अब

जहानाबाद. जिले में वर्ष 2025 में बड़ी संख्या में होमगार्ड की बहाली की गयी है. बहाल होने के बाद गृहरक्षकों ने नवादा में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया, लेकिन इन्हें अब तक प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है. प्रमाणपत्र के अभाव में वे ड्यूटी से वंचित रह रहे हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है. इसी समस्या को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में गृहरक्षक (होमगार्ड) समाहरणालय पहुंचे और डीएम और एसपी के समक्ष अपनी फरियाद रखी. गृहरक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बावजूद उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है जिसके कारण ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. गृहरक्षकों का कहना है कि वर्ष 2025 में उनकी बहाली हुई थी और सभी आवश्यक प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया, इसके बावजूद उन्हें अब तक काम नहीं जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन्होंने अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी कर ली हैं, तो उनसे ड्यूटी क्यों नहीं ली जा रही है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने गृहरक्षकों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जायेगा. गौरतलब है कि इनकी बहाली 2205 में ही की गयी है. प्रशिक्षण खत्म होने के बाद भी इनको अब तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है. इसके कारण सभी ड्यूटी से वंचित हैं. इसके कारण जवानों में नाराजगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >