डुब्बी घाट में डूबे वृद्ध का चौथे दिन मिला शव

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी में रविवार को डुब्बी घाट में स्नान करने के दौरान वृद्ध डूब गया था, जिसका शव जजहट सबैला में बुधवार को मिला. बताया

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी में रविवार को डुब्बी घाट में स्नान करने के दौरान वृद्ध डूब गया था, जिसका शव जजहट सबैला में बुधवार को मिला. बताया क स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन पटोरी वार्ड संख्या चार निवासी सुबोध मेहता का पता नहीं चला. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को वह डुब्बी घाट स्नान करने गये थे. वापस नहीं आये पर ढूढने का प्रयास किया,लेकिन वह नहीं मिला. इसकी जानकारी अंचलाधिकारी नवीन कुमार को दी. अंचलाधिकारी ने एसडीआरफ की टीम को घटनास्थल पर भेजकर वृद्ध को ढूढने का प्रयास करवाया, लेकिन नहीं मिला. गोताखोर व स्थानीय लोगों ने जजहट सबैला से खोज निकाला. एसआइ गौरी शंकर सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >