डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिया दिशा-निर्देश

मातृ व नवजात शिशु देखभाल विभाग का शीघ्र होगा शुभारंभ चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष

मातृ व नवजात शिशु देखभाल विभाग का शीघ्र होगा शुभारंभ चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष व अन्य इकाईयों की जांच की. चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था व साफ-सफाई की स्थिति को देखा. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवा बेहतर रहे, इसी उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण किया गया. उन्होंने अस्पताल परिसर में बन रहे इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जानकारी ली. कहा कि अस्पताल में मातृ व नवजात शिशु देखभाल विभाग का शुभारंभ शीघ्र किया जायेगा. इसके प्रारंभ होने से मातृ व नवजात शिशु की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी. गंभीर मामलों में मरीजो को बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सीएस डॉ जगदीश प्रसाद, डीएस डॉ पंकज कुमार, गोपनीय प्रभारी मनु कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >