Darbhanga News: तैयारी पूरी, मिथिला विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक आज
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के जुबली हॉल में बुधवार की सुबह नौ बजे से सीनेट की बैठक कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में होगी. इसकी तैयारी पूरी कर
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के जुबली हॉल में बुधवार की सुबह नौ बजे से सीनेट की बैठक कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. सदस्यों को बैठक का एजेंडा एवं आय-व्ययक उपलब्ध करा दिया गया है. बैठक स्थल पर सदस्यों को पहुंचने के लिए कटहलबाड़ी भंडार चौक स्थित गेट से प्रवेश दिया जाएगा. बैठक में लगभग दो दर्जन एजेंडा पर विमर्श होगा. इसमें कुलपति का अभिभाषण, इस पर सदस्यों द्वारा चर्चा, गत बैठक के कार्यवृत्त की सम्पुष्टि पर विचार होगा.
वित्तीय परामर्शी पेश करेंगे बजट
वित्तीय परामर्शी इंद्र कुमार वितीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. अन्य विषयों पर चर्चा के साथ सीएम कालेज में बीएड के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स चालू करने का प्रस्ताव डॉ अमर कुमार, आइबीएम बेला में 2026-29 से दो सत्रों के लिये बीसीए कोर्स चलाने का प्रस्ताव कुलानुशासक प्रो. विजय कुमार यादव रखेंगे. भारद्वाज कॉलेज, सकरपुरा, हसनपुर रोड, समस्तीपुर में विज्ञान सकाय में सत्र 2026-30 से दो सत्रों तक स्नातक स्तर का कोर्स चलाने के लिये अस्थायी संबंधन देने का प्रस्ताव प्रो. दिलीप कुमार चौधरी रखेंगे. डॉ बैद्यनाथ चौधरी संत कबीर कॉलेज, समस्तीपुर में एआइएच विषय, डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी आरएलएसआरएमडी कॉलेज, शिवाजीनगर, समस्तीपुर में विज्ञान संकाय में सत्र 2026-30 से स्नातक स्तर के लिए दो सत्रों तक अस्थायी संबंधन देने का प्रस्ताव रखेंगे. डॉ हरि नारायण सिह बीएमए कॉलेज, बहेड़ी में विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में पीजी स्तर की पढाई, प्रो. अशोक कुमार मेहता एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा में अंग्रेजी एवं संगीत विषय तथा वाणिज्य संकाय में पीजी की पढाई शुरू करने, प्रो. दिलीप कुमार चौधरी विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षाशास्त्र विभाग की स्थापना का प्रस्ताव रखेंगे. खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की स्थापना एवं स्ववित्तपोषित योजना के तहत विभिन्न कोर्स चलाने, अंगीभूत कालेजों में पीजी स्तर के लिए सत्र 2025-27 तथा 2026-28 तक गैर प्रायोगिक अधिकतम तीन विषयों में अध्यापन प्रारंभ की घटनोतर स्वीकृति, भौतिकी विभाग की देख रेख में फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर कौशल विकास के क्षेत्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर कोर्स चलाने का प्रस्ताव भी रखा जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.