Cyber crime : ट्रेडिंग के जरिये मुनाफा कमाने के चक्कर में युवक ने गंवाये 2.40 लाख

वरीय संवाददाता, देवघर. ट्रेडिंग के बहाने मोटी रकम कमाने की लालसा रखने वाले लोग अपनी गाढ़ी कमाई भी गंवा रहे हैं. ऐसे लोगों को साइबर ठग अपने झांसे में लेकर

वरीय संवाददाता, देवघर. ट्रेडिंग के बहाने मोटी रकम कमाने की लालसा रखने वाले लोग अपनी गाढ़ी कमाई भी गंवा रहे हैं. ऐसे लोगों को साइबर ठग अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना रहे हैं. देवघर नगर थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने भी ट्रेडिंग से कमाई के लालच में 242500 रुपये गंवा दिये. ठगे जाने के बाद पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के माध्यम से पीड़ित का कहना है कि उसने सोशल साइट टेलीग्राम पर ट्रेडिंग में इनवेस्ट कर अच्छा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखा. उसने विज्ञापन देखकर संपर्क किया. इसके बाद उसे एक लिंक के जरिये एप डाउनलोड कराया गया. इसके बाद उसे वाट्सअप ग्रुप से जोड़ा गया. जोड़ने के बाद पहले उससे छोटी-छोटी रकम इंवेस्ट करायी गयी. इस एवज में उसे मुनाफा की राशि का भी भुगतान किया गया, ताकि उसे विश्वास हो जाय. तब उससे मोटी रकम इंवेस्ट करने पर दोगुना मुनाफे का झांसा दिया. झांसे में आकर उसने कुछ ही दिनों में 2.42,500 रुपये का इंवेस्ट कर दिया. मुनाफे की रकम निकालना चाही तो उसे बताया गया कि एप लाॅक हो गया है. बताया कि लाॅक खुलवाने के लिए उसे फिर से मोटा रकम इंवेस्ट करना होगा. इससे उसे ठगे जाने का एहसास हुआ, तो तीन दिन पूर्व वह मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >