आसनसोल. रहे सावधान! नहीं, तो साइबर अपराधी आपका बैंक खाली करने के साथ-साथ आपको बैंक का कर्जदार भी बना देंगे. आपके फोन का एक्सेस मिलते ही बैंक से सारा पैसा निकाल लेंगे, साथ ही आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी करवाकर आपको कर्जदार बना देंगे. एपीके फाइल भेजकर लोगों को लूटनेवाले गिरोह के सदस्य धनबाद (झारखंड) सरायढेला इलाके के निवासी विश्वजीत दां से पुलिस को इस विषय में काफी अहम जानकारियां मिल रही हैं. उसे पुलिस ने दो दिन पहले धनबाद से गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल पुलिस रिमांड में है. नौ जुलाई 2025 को आसनसोल साउथ थाना इलाके के निवासी सुप्रिय नंदी ने 8,92,501 रुपये ठगी की शिकायत साइबर क्राइम थाना में की थी. इसमें एपीके फाइल भेजकर श्री नंदी को लूटा गया था. इसी मामले में विश्वजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि साइबर अपराधी लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. हर दिन वे नये प्लानिंग के साथ मैदान में उतरते हैं और लोगों को लूटते हैं. पुलिस, वित्तीय संस्थान, गैर सरकारी संस्थान की ओर से इस दिशा में लोगों को जागरूक करने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसके बावजूद साइबर अपराधी लोगों को लूटने में सफल हो रहे हैं. हाल ही में कुछ ऐसे मामलों का खुलासा हुआ है, जिसे लेकर सभी हैरान हैं.
फोन का एक्सेस लेकर आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड लेकर कर रहे अपराधी शॉपिंग

फोन का एक्सेस लेकर आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड लेकर कर रहे अपराधी शॉपिंग
Copied link
सावधान. साइबर अपराधी आपको लूटने के साथ-साथ बना दे सकते हैं कर्जदार भी