Cricket: मेकॉन क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल 15 व 16 को

रांची. मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सत्र 2024-25 के लिये मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन के लिए 15 व 16 अक्तूबर को चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा. क्लब के सचिव

रांची. मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सत्र 2024-25 के लिये मेकॉन क्रिकेट टीम के चयन के लिए 15 व 16 अक्तूबर को चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा. क्लब के सचिव पीके दास ने बताया की मेकॉन स्टेडियम में सुबह 9 बजे से चयन ट्रायल होगा. जिसमें महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, जिला और राज्य स्तरीय खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है. खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. चयनित खिलाडियों को स्टाइपेंड दी जायेगी. ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 15 अक्तूबर को मेकॉन स्टेडियम में सुबह 8.30 बजे क्लब के क्रिकेट विंग के सचिव विकास कुमार सिंह से संपर्क कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >