Dhanbad News: भाकपा माले की धनबाद विस स्तरीय जिला कमेटी की बैठक

Dhanbad News: देश में वंचित समाज के लोगों पर हो रहे हैं हमले : जनार्दन प्रसाद

Dhanbad News: उपमुख्य संवाददाता, धनबाद. भाकपा माले धनबाद जिला विधानसभा स्तरीय जिला कमेटी के सदस्यों की बैठक रविवार को टेम्पल रोड पुराना बाजार स्थित जिला कार्यालय में हुई. बैठक में सर्वप्रथम राज्य कमेटी की सदस्य महिला नेत्री अनिता देवी के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में नगर निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर समीक्षा की गयी तथा कुछ खामियों को दूर कर विस्तारित रूप देने का निर्णय लिया गया. मौके पर पोलित ब्यूरो सदस्य सह धनबाद लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने कहा कि भाजपा का विकल्प लाल झंडा के समाजवादी विचार हैं. उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब-दलित, उत्पीड़ित, आदिवासी व वंचित समाज के लोगों पर हमला हो रहा है. इसके विरुद्ध जनगोलबंदी की जरूरत है. अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि माले के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लाल झंडा के विचारों से लैस होना होगा. उन्होंने 18 मार्च को रांची राजभवन में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन में जिले से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से भागीदारी का आह्वान किया. बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद देवाशीष पासवान, राज्य कमेटी सदस्य सबुर गोराईं, सुभाष चटर्जी, विजय पासवान, नकुल देव सिंह, नरेश पासवान, राणा चटराज, कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, दिलीप राम, मोनाज अख्तर, अजय कुमार महतो, भूषण महतो, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, राजेश बिरूवा, जगदीश साव, राजकुमार रवानी, गुड्डू रजक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >